प्रयागराज, सितम्बर 11 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में चार वर्षीय आईटीईपी बीए-बीएड कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पहली बार प्रातःकालीन सभा आयोजित की। सभा का संचालन आंसू मौर्य और कुमकुम ने किया। श्रद्धा ने प्रार्थना, स्वस्तिक मिश्रा ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, कामिका ने समाचार वाचन और सरह्या ने 'आज का विचार' प्रस्तुत किया। प्रो. धनंजय यादव ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संप्रेषण और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज यादव ने भावी शिक्षकों को न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को जीवन व शिक्षण में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...