संवेदना और सामाजिक चेतना का दिया गया संदेश
दरभंगा, जून 17 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग में पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला मंगलवार को प्रेमचन्द की कालजयी कहानियों कफन एवं सद्गति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति 'मर रही मानवता' के सफल मंचन के साथ संपन्न हुआ। सामाजिक सरोकारों को केन्द्र में रखकर प्रस्तुत इस नाटक ने दर्शकों के मन में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक चेतना का एक गहरा संदेश छोड़ दिया।
नाटक की विषय वस्तु नाटक ने समाज में बढ़ती संवेदनहीनता, शोषण, गरीबी, जातिगत भेदभाव और मानवीय मूल्यों के निरंतर होते क्षरण को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। प्रेमचन्द की रचनाओं से प्रेरित यह प्रस्तुति केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रही, बल्कि दर्शकों के समक्ष अनेक सामाजिक प्रश्न भी छोड़ गई। कलाकारों के सशक्त अभिनय, प्रभावपूर्ण संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.