लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ लिटरेरी क्लब की ओर से सोमवार को डॉ. करुणा पांडे की कृति एक बच्चे की डायरी का लोकार्पण एवं उसकी एक मार्मिक कहानी का नाट्य मंचन संपन्न हुआ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान सभागार में हुए समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यिक विभूतियां मौजूद रहीं।मुख्य अतिथि जलशक्ति विभाग के विशेष सचिव श्याम बहादुर सिंह ने कृति का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आज के समय की सामाजिक विद्रूपताओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ उजागर करती है। वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह ने कहा कि डॉ. करुणा पांडे ने इस कृति में समकालीन समाज की विसंगतियों और बाल मन की सूक्ष्म संवेदनाओं को अत्यंत प्रभावी ढंग से पिरोया है। पुस्तक में तीन पीढ़ियों के संस्कारों और उनके पारस्परिक प्रभावों को जिस संवेदनशीलता से...