मोतिहारी, मई 27 -- मोतिहारी, हिप्र.। ईद-उल-जोहा बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाये जाने की संभावना है जो चांद के दृष्टिगोचर होने पर निर्भर है। जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी की गई है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त आदेश जारी किया है। जिले के 508 चिन्हित संवदेनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारियों की हुई तैनाती : सदर अनुमंडल क्षेत्र में 179, ढाका अनुमंडल में 122, पकड़ीदयाल अनुमंडल में 48, अरेराज अनुमंडल में 51, चकिया अनुमंडल में 69 व रक्सौल अनुमंडल में चिन्हित किए गए 39 जगह पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधि...