चंदौली, मार्च 1 -- इलिया। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी रघुराज ने रविवार को चकिया थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील होलिका स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों व पुलिस अधिकारियों के साथ स्थलों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने सैदूपुर गांव में तीन दिन पूर्व स्थापित होलिका स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसमें सैदूपुर ग्राम प्रधान शीला देवी, अजय गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार गुप्त, चंदन सेठ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...