मधेपुरा, मार्च 3 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता । होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मार्च में हिस्सा लिया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मेला परिसर, बायपास रोड, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, शर्मा चौक, पेट्रोल पम्प और दुर्गा चौक से होते हुए वापस थाना परिसर में समाप्त हुआ। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने आम जनता से होली को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लहरिया कट बाइक चलाने वाले व उत्पात मचाने वालों पर पैनी नजर रहेगी। माहौल बिगाड़ने...