छपरा, जनवरी 21 -- छपरा, हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत छपरा आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। शहर से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन हर स्तर पर चौकस रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली थी। 5किमी तक नो ड्रोन जोन था। हवाई अड्डा से लेकर रेलवे स्टेशन, उत्तर बिंद टोली, प्रमुख चौक-चौराहों और सभा स्थल के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना न रहे। मुख्यमंत्री के आगमन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.