संवेदनशील स्थानों को जियोटैग कर ट्रेनों पर पथराव करने वाले वालों पर नकेल कसने की तैयारी
गाज़ियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद,संवाददाता। ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ने नई तकनीक का सहारा लिया है। आउटर व रेलवे ट्रैक के आसपास ऐसे सभी संवेदनशील स्थानों, पिलर को जियोटैग किया गया है, जहां ट्रेनों पर पथराव की आशंका अधिक रहती है। वहीं ऐसे स्थान जहां पूर्व में घटनाएं हो चुकी है उसे भी शामिल किया गया है। इस पहल से न केवल घटनास्थल की सटीक पहचान हो सकेगी, बल्कि पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों तक पहुंचना भी पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा।
संवेदनशील स्थानों की पहचान गाजियाबाद स्टेशन के आउटर क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों में पूर्व में आसामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेनों पर पथराव करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें कई बार ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं होने के बाद सटीक स्थान की पहचान करने में समय लगता था।
जियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.