वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बीएलडब्ल्यू स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, प्रशासनिक एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण में कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास द्वार, आगमन-प्रस्थान मार्गों तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग, सुगम आवागमन एवं निर्बाध यातायात संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कवरेज, निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में सुरक्षा योजना की सम...