मुंगेर, मई 23 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में बकरीद एवं श्रावणी मेला की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बकरीद को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। एसडीओ राजेश रंजन कुमार ने कहा कि, विगत वर्ष की तुलना में इस बार बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा जहां कमियां रह गई थीं, उन्हें दूर किया जाएगा। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी। बारिश नहीं होने पर खुले मैदान में नमाज अदा की जाएगी, जबकि वर्षा होने की स्थिति में मस्जिदों में नमाज होगी। यह भी पढ़ें- गंगा घाट पर रखे सुरक्षा के कड़े इंतजाम , वॉच टॉवर स्थापित करें ...