संवेदनशील मामलों में प्रभावी पैरवी करें
हरदोई, जुलाई 21 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। न्यायालयों में लंबित पुराने वादों की विस्तार से समीक्षा कर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एससी एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि इन संवेदनशील मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें। दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए अभियोजन, पुलिस एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। न्यायालयों से जारी समन एवं वारंटों की तामील की प्रगति भी परखी गई। उन्होंने निर्देशित किया कि समन एवं वारंटों की तामील में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी संग त्वरित हो विवेचना: ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.