हरदोई, अप्रैल 22 -- शाहाबाद। इलाकाई विधायक/उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गर्रा नदी के किनारे स्थित बाढ़ से प्रभावित हो जाने वाले संवेदनशील ग्राम पुरवा पिपरिया और ग्राम परियल में कटाव को रोकने के लिए तट बन्ध निर्माण कार्य का विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया। इस परियोजना को कार्यदायी संस्था सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लागत 289.38 लाख रुपये में संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम मे सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, जि.प.सदस्य लालाराम राजपूत, गोविंद पाठक, अनिल पान्डेय, सुभाष सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी और इलाकाई जन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...