मेरठ, जून 18 -- धार्मिक आयोजनों एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मवाना ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन क्षेत्रों में विगत वर्षों में अथवा इस वर्ष जहां पर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न हुआ है, वहां पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी संबंधित धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर स्थिति का अध्ययन करेंगे तथा विवादों के समाधान एवं उन्हें रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी जुलूस, धार्मिक कार्यक्रम अथवा सार्वजनिक आयोजन के लिए आयोजकों को पहले अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का जुलूस या कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकेगा। प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।शांति...