गोरखपुर, अगस्त 15 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय शुक्रवार देर शाम जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जल जीवन मिशन तथा लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में बाढ़ प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था, जल संरक्षण और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के मुख्य बिंदु बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों और तटबंधों की चौबीस घंटे सतत निगरानी सुनिश्चित करने के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपातकालीन तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। आगामी वर्ष की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं के लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी कार्य समय से पहले और गुणवत्...