बिजनौर, फरवरी 27 -- बिजनौर। आगामी होली और ईद-उल-फितर के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी अभिषेक झा ने राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित बैठक में एसपी अभिषेक झा ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी देहात प्रकाश कुमार, एएसपी पूर्वी अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी संग्राम सिंह, सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.