नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में हनुमान जयंती पर विभिन्न इलाकों में होने वाले छोटे-बड़े पांच सौ से अधिक धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से संदिग्धों पर सीसीटीवी और ड्रोन के जरिये नजर रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पिकेट्स और भारी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा में स्थानीय पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। पुलिस-प्रशासन की तरफ से शोभायात्रा समेत अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए दी गई अनुमति में सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत शोभायात्रा केवल निर्धारित रूट और समय के अनुसार ही निकाली जाएगी, ताकि ट्रैफिक पुलिस जारी एडवाइजरी के हिसाब से यातायात सुचारू रख सके। भीड़ प्रबंधन के लिए आयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.