संविवि में प्रवेश के लिए आवेदन 30 तक
वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री पाठ्यक्रम में प्रवेश की तारीख 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई। प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित 800 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। छात्रावास की सुविधा पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सौ रुपये छात्रावास आवेदन शुल्क देना होगा। प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क Rs.200 निर्धारित है। वहीं इस पाठ्यक्रम के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग एक से तीन सितंबर तक होगी। यह जानकारी छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.