संविवि में पहले दिन शांतिपूर्ण रही परीक्षा
वाराणसी, मई 29 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा गुरुवार से आरंभ हुई। परिसर स्थित भवन में विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में हुई। परिसर के अलावा वाराणसी सहित देशभर के 370 केंद्रों पर 35 हजार 175 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हैं। परीक्षा नौ जून तक चलेगी। परिसर में बनाए गए परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश पाठक ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा पहले दिन शांति एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया की प्रदेश एवं अन्य राज्यों के परीक्षा केंद्रों पर शतप्रतिशत उपस्थिति की सूचना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.