वाराणसी, अगस्त 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की कमान दूसरी बार प्रो. बिहारी लाल शर्मा को सौंपी गई है। सोमवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का यह आदेश मिलने के बाद विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। कुलपति ने भी राज्यपाल, राजभवन और विश्वविद्यालय परिवार का आभार जताया। उन्होंने विवि के उत्थान और विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। ज्योतिष और संस्कृत के विद्वान प्रो. बिहारी लाल शर्मा को दूसरा कार्यकाल मिलने की चर्चाएं 29 जुलाई को हुए दीक्षांत के बाद से ही थीं। मंच से कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने प्रो. शर्मा के कार्यों की सराहना की और विश्वविद्यालय परिवार को भी नसीहतें दी थीं। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरी बार संविवि के कुलपति बने प्रो. बिहारी लाल शर्मा कुलपति पद के लिए 11 विद...