बदायूं, अप्रैल 16 -- निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से संविलियन विद्यालय हररायपुर में शिक्षा चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान धर्मपाल और शिक्षक संघ अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। चौपाल में एआरपी रानी ने शिक्षा की गुणवत्ता पर संवाद किया, वहीं प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने अभिभावकों को डीबीटी धनराशि का सदुपयोग बच्चों हेतु करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले 34 छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब द्वारा प्रदत्त आईडी कार्ड वितरित किए गए और बच्चों को खीर-पूरी का भोजन कराया गया। यह भी पढ़ें- रैली को दिखाई हरी झंडी, शिक्षकों को किया प्रेरित कार्यक्रम में राहुल ...