गंगापार, अप्रैल 1 -- परिषदीय विद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र के पहले दिन उत्साह और उमंग के साथ निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरे पर नई कक्षाओं में प्रवेश की खुशी साफ झलक रही थी। शासन की मंशा के अनुरूप सभी बच्चों को समय से पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराए जाने से शिक्षण कार्य सुचारु रूप से प्रारंभ होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मेजा तथा कंपोजिट विद्यालय झाडियाही में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां मुख्य अतिथि के रूप में क्रमशः सहायक पुलिस आयुक्त मेजा एस.पी. उपाध्याय एवं खंड शिक्षा अधिकारी मेजा कैलाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को ...