लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- संविलियन विद्यालय धौरहरा में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन नफीस खां व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षिक, सांस्कृतिक व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देती है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। बीईओ आशीष कुमार पाण्डेय ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। शिक्षक मकसूद अली, रजोले प्रसाद, जुबेर, मुकेश, रामलखन, कंचन देवी, नूरूल हसन, रानी निगम, प्रदीप दीक्षित व अभिभावक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...