गंगापार, मार्च 9 -- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हरभानपुर की छात्राओं ने सफलता हासिल की। फूलपुर विकासखंड के संविलियन विद्यालय हरभानपुर की अंशिका, अंजली व शुभी यादव ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा कों उत्तीर्ण कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें माला पहना कर अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुधा सिंह, ननकू राम बिन्द, मनीषा श्रीवास्तव, रानी गुप्ता, डॉली गुप्ता, दर्शन सिंह यादव, श्याम कुमारी मौर्य आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...