गढ़वा, जनवरी 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेहला रोड स्थित आरकेवीएस संस्थान में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मौके पर निदेशक अलखनाथ पांडेय ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों का सम्मान करें, अनुशासन और ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि छात्रों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक कार्यों में आगे ब...