अयोध्या, मार्च 28 -- मवई। पड़ोसी जनपद बाराबंकी के कोटवा सड़क स्थित महाराजा लॉन में रविवार को प्रस्तावित कांग्रेस के संविधान संवाद व कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के शामिल होने की संभावना है। एआईसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...