लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- किसान कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन बृज मौर्या की अगुवाई में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। संगठन सीजन 2026 व 12 मार्च को होने वाले संविधान संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस चेयरमैन मनीष हिन्दवी, विशिष्ट अतिथि शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कमेटी के चेयरमैन डॉ अमित राय व महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर अनामिका यादव मौजूद रहे। मनीष हिन्दवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपना संगठन सीजन जनवरी से शुरू कर दिया था। पांच स्तर पर हमारा संगठन सीजन हो रहा है। जिसमे प्रदेश, जिले व शहर के लेबल पर ब्लाक के लेबल पर और ब्लाक और बूथ के बीच मंडल को गठन किया है। 15 से 20 बूथ पर हमा...