लखनऊ, अप्रैल 3 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 14 अप्रैल को डा भीमराव अंबेडकर जयंती सेक्टर और गांव स्तर पर सपा मनाएगी। भाजपा सरकार में संविधान पर जो संकट है, उसकी चर्चा गांव स्तर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सौदागर की तरह काम करती है। सब बेंचे दे रही है। उसका लक्ष्य केवल मुनाफा कमाना है। इससे भ्रष्टाचार और मंहगाई दोनों बढ़ रही है।अखिलेश ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय युवा संगठनों के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद बातचीत में कहा कि पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है। भाजपा सरकार निवेश के बड़े-बड़े सपने दिखा रही थी, निवेश नहीं आया। भाजपा संविधान से नहीं मनविधान से चलती है। यह अमृत काल नहीं संकट काल चल रहा है। संतों को अपमानित किया जा रहा है। सपा लोकतंत...