फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- भीम सेवक संघ की टीम संविधान दिवस पर बुधवार को चिंताहरण पाठशाला, नगला मिर्जा बड़ा स्थित प्राथमिक स्कूल में पहुंची। यहां संविधान शिल्पी की प्रतिमा के निकट गंदगी मिलने पर पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है। भीम सेवक संघ की टीम ने सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा और चबूतरे की सफाई की और पानी से धोकर परिसर को स्वच्छ किया। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, ताकि संविधान दिवस के अवसर पर उनका सम्मान बना रहे। आगरा मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह का कहना है कि यदि सामाजिक संगठनों को ही यह जिम्मेदारी निभानी पड़े, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की स्पष्ट विफलता और सिस्टम की लाचारी दिखाती है। क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम को जानकारी होने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। स्कूल प्रशासन साफ-सफाई, सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पूरी तरह लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.