भभुआ, जनवरी 15 -- जिला मुख्यालय पर प्रर्दशन कर धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने की सभा चार संगठनों ने संयुक्त रूप से लिच्छवी भवन के पास किया आंदोलन (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछ़ड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रातिं मोर्चा व राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर लिच्छवी भवन के पास धरना दिया और सभा की। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वह भारत के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए तथा आरएसएस और बीजेपी के लोगों द्वारा षडंयत्र पूर्वक वामसेफ एवं भारत मुक्मि मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के मिशन को रद्द किए जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी चरणवद्ध आन्दोलन के तहत वह धरना दे रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि भाजपानीत सरकार की मनमानी बढ़ी है और जनहित के मुद्दों पर काम करने के बज...