एटा, अगस्त 18 -- संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना बहुत जरूरी है। नहीं तो यह देश को बर्बाद कर देंगे। समाजवादी पार्टी हर वर्ग के लोगों को सम्मान देती है। जनपद में आयोजित पीडीए पंचायत, सविता समाज जन संवाद कार्यक्रम में यह विचार समाजवादी प्रदेश सचिव विनोद सविता ने व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- Basti News: पीडीए जन पंचायत का हुआ आयोजनपीडीए पंचायत और जन संवाद कार्यक्रम एटा-मारहरा में हुई पीडीए पंचायत और सविता समाज जन संवाद सम्मेलनो में प्रदेश सचिव ने विशेष रूप से सविता समाज से कहा कि एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। सपा जिलाध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की लहर चल रही है। भाजपा की गलत नीतियों की वजह से जनता में रोष व्याप्त है। वह आगामी विधानसभा चुना...