चक्रधरपुर, अप्रैल 14 -- चक्रधरपुर। रेलवे हाई स्कूल मैदान चक्रधरपुर में देश के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सबसे पहले अंबेडकर जी के तस्वीर पर बारी - बारी से पुष्प अर्पित करने के साथ साथ बाबा साहब के जीवनी पर सभी ने प्रकाश डाला। वहीं रेलवे स्कूल मैदान में स्थापित डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी का प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा डॉक्टर विजय सिंह गगराई ने देश के विकास को आगे बढ़ाने और देश की अखंडता को बचाते हुए सामाजिक समरसता को बनाये रखने का संकल्प भी लिया। यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट सभागार में मनाई गयी डॉ. आंबेडकर की जयंती मौके पर संबोधित करते हुए कहा की अस्पृश्यता और जातिवाद के खिलाफ अहिंसात्मक संघर्ष के प्रणेता बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा और जन-जागरण के माध्यम...