बरेली, मई 18 -- फरीदपुर के ग्राम अठाना में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत में संविधान, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला गया। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल हुए। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर देश को राजतंत्र की ओर ले जाना चाहती है, लेकिन समाजवादी लोग इसे सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसान खाद और बिजली संकट से जूझ रहा है, जबकि नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान खतरे में है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। अब हर वर्ग को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होना पड़ेगा।अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि...