बिजनौर, अप्रैल 15 -- बिजनौर। रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र आज खतरे में है। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। रामपुर सांसद नदवी यहां सपा कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर जोर देते हुए कहा कि जनता ने इस विचारधारा को स्वीकार किया है और आने वाले समय में यही एकता नफरत की राजनीति को खत्म करेगी। इस मौके पर मनोज कुमार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, सत्यपाल सिंह, अखलाक पप्पू, प्रभा चौधरी, पंकज विश्नोई, डॉ. योगेंद्र आदि रहे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्वित...