संविधान बचाओ, वोट बचाओ पखवाड़े में नुक्कड़ सभा, पदयात्रा और जनसंवाद करेगी कांग्रेस
विकासनगर, अक्टूबर 3 -- मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम सुरक्षित रखने और एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने 'संविधान बचाओ, वोट बचाओ' पखवाड़ा शुरू किया है। महात्मा गांधी जयंती से शुरू हुए पखवाड़े के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्डों में पहुंचकर मतदाता सूची की जांच, आवश्यक दस्तावेजों और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे। अभियान के तहत नुक्कड़ सभाएं, पदयात्राएं, बैठकें और जनसंवाद भी आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय किशोर ने प्रेस वार्ता कर पखवाड़े के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और मताधिकार की गारंटी देता है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाएगी कांग्रेस, 2 से 8 अक्टूबर तक होंगे कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.