गंगापार, अप्रैल 14 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये गए। करमा के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी अर्पित श्रीवास्तव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।प्रधान अमरीश जायसवाल, मोहम्मद अजीम सहित अन्य लोगों ने संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। दानपुर, पहलू का पूरा, बलापुर, हथिगनी आदि गांवों में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई। यह भी पढ़ें- संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की मनाई जयंती यह भी पढ़ें- पर पुलिस कार्यालय पर मनाई अंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- हाईस्कूल चौखाल में बच्चों ने बाबा साहेब को याद किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...