गंगापार, जनवरी 29 -- अपना दल कमेरावादी बारा विधान सभा इकाई की आपातकालीन बैठक गुरुवार को विधान सभा कार्यालय बुदांवा गौहनिया में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत संस्थापक स्व. सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल ने आगामी चार फरवरी को कोरांव विधान सभा में आयोजित होने वाले संविधान दिवस महोत्सव को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जमुनापार रमेश चन्द्र पटेल ने की, जबकि संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विमलेश पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रेमचंद पटेल, इस्त्याक अहमद, बृजेश पटेल, शिवबहादुर पटेल, ओम जी पटेल, रेशमा बिंद, अंगूरा देवी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...