देवघर, नवम्बर 27 -- देवघर, प्रतिनिधि संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप-5) में बुधवार को एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान की मूल भावना, उसके महत्व और नागरिक दायित्वों के प्रति पुलिस बल एवं उपस्थित कर्मियों को जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद डीएसपी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कराया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों ने पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रस्तावना का उच्चारण किया। इस दौरान डीएसपी ने संविधान की प्रस्तावना को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए कहा कि यह न केवल एक कानूनी दस्तावेज है, बल्कि एक ऐसी प्रेरक शक्ति है, जो देश को एकता, न्याय और समानता के मार्ग पर आगे बढ़ने...