हजारीबाग, नवम्बर 26 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के जलैहया स्थित मॉडल स्कूल बरकट्ठा में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हजारीबाग के तत्वावधान में छात्रों को संविधान की जानकारी दी गई। जिला विधिक के पारा विधिक स्वयंसेवक नवीन पांडेय ने कानूनी जागरुकता अभियान के तहत कानून, संविधान तथा निशुल्क कानूनी सहायता पाने की जानकारी दी। उन्होंने संविधान की स्थापना, लागू होने, बालकों के अधिकार, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, बालश्रम, भोजन के अधिकार कानून को भी छात्रों को बताया। पारा विधिक नवीन पांडेय ने कानून की निशुल्क जानकारी प्राप्त करने के लिए टॉल फ्री नंबर से भी छात्रों को अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...