पिथौरागढ़, नवम्बर 27 -- पिथौरागढ़। जन शिक्षण संस्थान में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्थान की निदेशक मीनाक्षी त्रिपाठी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रतिभागियों को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मंजू, नगमा, पूजा, नेहा ,ज्योति, रुबी कुरैशी, पुष्पा राज, विनोद सहित अन्य प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...