जौनपुर, सितम्बर 16 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। संविधान सह निर्माता एवं पद्मश्री डॉ.रत्नप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती मंगलवार को सराय मोहिउद्दीनपुर स्थित एक हाल में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लालमणि प्रजापति ने डॉ.रत्नप्पा और महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन करके किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने डॉ.रत्नप्पा के विचारों और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को समाप्त करना चाहती है। संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को कभी माफ न करना ही डॉ.रत्नप्पा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती मनी विशिष्ट अतिथि पूर्...