संवाददाता, सितम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अदालत के आदेश पर मस्जिद पर शनिवार की सुबह हुए बुलडोजर ऐक्शन के बाद वेस्ट यूपी में सियासत तेज हो गई है। ऐक्शन से भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे संविधान और कानून के खिलाफ बताते हुए हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने की बात कही है। इमरान मसूद ने कहा कि उनकी पार्टी के लोग इस मामले में रात भर अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश करते रहे। तमाम जानकारियां दी गईं। इसके बावजूद मस्जिद को गिरा दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई ये न समझे कि मस्जिद को शहीद कराकर उन्होंने बहुत बड़ा काम कर दिया है। आपने संविधान को रौंद दिया है। ये जो काम आप शुरू कर रहे हैं, ये काम आज हमारे लिए हो रहा है, कल आप यही दूसरों के लिए करेंगे।' इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की ...