छपरा, अप्रैल 23 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। आरएसएस की गोद में खेल रही भारतीय जनता पार्टी संविधान को मिटाना चाहती है। बाबा साहेब ने जिस संविधान का निर्माण किया है, इसका उद्देश्य समाज में ऊंच-नीच और जाति भेद को मिटाकर समाज को एक सूत्र में पिरोकर समरसता लाना है। उक्त बातें मांझी विधानसभा के पूर्व विधायक सह माकपा नेता डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने इसुआपुर प्रखंड के मुड़वां बाजार पर गुरुवार को आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने ब्राह्मणवाद से खतरनाक पूंजीवाद को बताया। साथ ही दलितों को आगाह करते हुए कहा कि वे ब्राह्मणवाद व पूंजीवाद इन दोनों से दूरी बना कर रहें। वहीं वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन चरित और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज वैसे भी लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए बाबा साहेब की जयं...