देहरादून, नवम्बर 26 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय कांवली रोड पर बुधवार को संविधान दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के प्रभात डंडरियाल और संचालन आरिफ वारसी ने किया। विशेष अतिथि राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती रहे। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद कर वक्ताओं ने कहा कि हम संविधान दिवस मना रहे हैं, लेकिन हमे संविधान को पहले पढ़ना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए। इस दिवस को मनाने की सार्थकता तभी सिद्ध होगी। समिति के कार्यकर्ताओं ने यूकेडी नेता दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जय बिष्ट, सुशील विरमानी, नितिन राठौर, पारस यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...