प्रयागराज, जून 14 -- शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को संविधान बचाओ सम्मेलन हुआ। शहर पश्चिमी विधानसभा के बमरौली स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के को-ऑर्डिनेटर राजन दुबे ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है। संविधान सभी धर्म व वर्ग के लोगों के लिए एक समान है। विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर दीक्षित ने कहा कि बाबा साहब के सपनों का भारत राहुल गांधी के नेतृत्व में ही बन सकता है। इस दौरान कैट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव जीतेन्द्र नायक, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन दीपचंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान हरिकेश त्रिपाठी, तसलीम उद्दीन, सुष्मिता यादव, हसीब अहमद, मानस शुक्ला, विशाल सोनकर, परवेज सिद्दीकी, राम मनोरथ सरोज, अफरोज अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.