झांसी, अप्रैल 14 -- झांसी। मंगलवार भारीतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती गांवों से शहर तक उल्लास से मनाई गई। सियासी, गैर-सियासी दलों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थान, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं सहित अन्य संगठनों, ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़एं। शत्-शत् नमन, चरण वंदन किया। उनकी शान में कसीदे पढ़े गए। वक्ताओं ने उन्हें दलित-शोषित समाज का सच्चा मसीहा बताया। वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मोहल्ला तालपुरा में भीमराव आंबेडकर की जयंती उल्लास से मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा का दूध, दही और घी से अभिषेक किया। बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। यह भी पढ़ें- संविधान के शिल्पी को किया शत्-शत् नमन, चरण-वंदन माहौल पूरी तरह भक्ति और उत्साह से ...