नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी की सांसद और तेजतर्रार नेता महुआ मोइत्रा ने हिंदूवादी इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को जमानत देने के कोर्ट के निर्णय की आलोचना की है। महुआ ने अदालत के फैसले की यह निंदा गुरुवार को स्वतंत्र के उस वीडियो के सामने आने के बाद की, जिसमें वह यूपी की नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद को चेतावनी देता हुआ नजर आ रहा है। स्वतंत्र के इसी वीडियो को शेयर करते हुए TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा कि 'स्वतंत्र फिर से अपने "शिकार" पर निकल पड़ा है।' महुआ ने अपनी X टाइमलाइन पर वीडियो शेयर किया और लिखा कि स्वतंत्र फिर से अपने "शिकार" पर निकल पड़ा है। इसके बाद उन्होंने इन्फ्लुएंसर को जमानत देने वाले कोर्ट के आदेश की आलोचना करते हुए कहा, 'भारत की न्यायपालिका आज हमारे संविधान के लिए सबसे बड़ा...