अलीगढ़, नवम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली। संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने के संकल्प कार्यालयों में गूंजे। कमिश्नरी कार्यालय में कमिश्नर संगीता सिंह ने संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने एकजुट होकर संविधान के प्रति समर्पण की शपथ ली। संविधान दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने नागरिक दायित्व, संवैधानिक आदर्शों और लोकसेवा के प्रति पुनः प्रतिबद्धता की भावना को सुदृढ़ किया। इस दौरान अपर आयुक्त अरूण कुमार सहित अन्य मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.