बोकारो, अप्रैल 15 -- एससी एसटी व ओबीसी कोऑर्डिनेशन काउंसिल की ओर से सेक्टर 3 ए स्थित प्रधान कार्यालय में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड कांग्रेस कमेटी एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पासवान ने शिरकत की। इस दौरान मनोज पासवान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा बाबा साहेब ने सिर्फ संविधान ही नहीं दिया,बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार भी दिलाया। उन्होंने कहा जिस समाज में कभी भेदभाव हावी था, आज उसी समाज में दलित वर्ग शिक्षा, नौकरी और नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यह भी पढ़ें- डॉ. आम्बेडकर की 135 वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह से मनाई कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.