लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। भारत के संविधान के प्रति प्रदेश के ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को संविधान रथ यात्रा निकाली गई। विधान भवन के सामने डॉ. आंबेडकर महासभा से लोकपाल डॉ आरआर जैसवार व राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी कुरील ने हरी झंडी दिखा कर 25 संविधान रथों को विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। तिरंगा झंडे से सजे रथ तेलीबाग स्थित राम भरोसे इंटर कॉलेज तक गये। यहां से जिलों के लिए भेजे गए। संविधान रथ यात्रा के संयोजक रामचन्द्र पटेल ने बताया कि 26 जनवरी को आजाद भारत में संविधान लागू हुआ था। रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक रथ भेजा जा रहा है। पहले चरण में 25 रथ रवाना किए गए हैं। गुरुवार को अन्य जिलों के लिए रथ रवाना होंगे। संविधान रथ गांवों में भ्रमण कर लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.