वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। अधिवक्ता परिषद इकाई की ओर से स्वाध्याय मंडल की बैठक सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में गुरुवार को हुई। बैठक में 'राजनीतिज्ञों की भारतीय संविधान के प्रति जवाबदेही' विषय पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. वीरेंद्र जायसवाल थे। परिषद की वाराणसी इकाई के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में रजनीश, अनूप चौबे, आशुतोष गर्ग, कृष्णा यादव, राहुल सिंह, संतोष मिश्रा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...